सेंसेक्स 361 अंक टूटकर 57,629 पर हुआ बंद; 17,000 के नीचे पहुंचा निफ्टी
बीएसई का सेंसेक्स सोमवार को 360.95 अंक टूटकर 57,628.95 पर जबकि एनएसई का निफ्टी 111.65 अंक लुढ़ककर 16,988.40 पर बंद हुआ। वहीं, आज कारोबार के दौरान सेंसेक्स गिरकर 57,084.91 पर जबकि निफ्टी टूटकर 16,828.35 तक पहुंच गया था। गौरतलब है कि बीते हफ्ते बीएसई पर सूचीबद्ध शीर्ष 10 कंपनियों का बाज़ार पूंजीकरण ₹2.09 लाख करोड़ घट गया था।